Dnewsnetwork
गीता आदर्श विद्यालय सोलन में सी बी एस ई प्रशिक्षण केंद्र पंचकूला (सी ओ ई) के अंतर्गत एजुकेटिग पैरेंट अबाउट एजुकेशन( सी बी पी) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 59 शिक्षकों ने विषय “एजुकेटिग पैरेंट अबाउट एजुकेशन” पर जानकारी प्राप्त की । इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से रिसोर्स पर्सन ज्योत्स्ना, DWPS कंडाघाट से रिसोर्स पर्सन आईरिन दास, गीता आदर्श विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा, सह प्रधानाचार्या पंपोंश गुप्ता तथा अध्यापकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया तत्पश्चात श्रीमद् भागवत गीता के 12वें अध्याय के श्लोकों का उच्चारण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा सह प्रधानाचार्या द्वारा रिसोर्स पर्सनस को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रिसोर्स पर्सनस ने विद्यार्थियों की क्षमता तथा योग्यता का आकलन करने से पूर्व उनके माता-पिता से विचार विमर्श करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावक,विद्यार्थी तथा अध्यापक तीनों मिलकर ही विद्यार्थियों को सकारात्मक वातावरण दे कर प्रसन्न चित्त बना सकते हैं।बच्चों की क्षमता को परखकर एवं उनकी कमियों को जांच कर उसका समाधान कर सकते है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने रिसोर्स पर्सनस का ज्ञानवर्धक जानकारी देने हेतु सहृदय धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।














