DNN सोलन
सोलन जिला में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की गिरने के कारण मौत हो गई। इन मामलों में पुलिस ने मामले दर्ज कर के आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला मामला सोलन के कुठाड क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की गिरने के कारण मौत हुई है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि इस बुजुर्ग को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और परिवार के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी कि यह व्यक्ति लेंटर से गिर गया। जिसके कारण वह घायल हुआ और उसे उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नरोत्तम राम के तौर पर हुई है।
इसी प्रकार दूसरा मामला कुमारहट्टी क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर एक युवक घास लेने के लिए गया था। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह ढाक में गिर गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और दोपहर बाद वह ढांक में गिरा हुआ मिला। ग्रामीणों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चंद्रशेखर के तौर पर भी है। दोनों ही मामलों में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।
