गाड़ी में बेच रहा चरस पुलिस ने मारा छापा गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की एसआईयू टीम को सूचना मिली कि उदय विहार सोलन के नजदीक सिकन्दर नामक का युवक गाड़ी में चरस/भांग बेचने का कार्य करता है । सूचना पर उक्त गाड़ी की तलाश करते हुए टीम उदय विहार नजदीक सैंट्रल बैंक ऑफ ईंडिया पहुंची, जहां पर फोर लेन के किनारे एक मारूती गाड़ी खड़ी पाई तथा चालक सीट पर एक युवक बैठा पाया गया । उक्त मारूती की तलाशी लेने से पूर्व युवक का नाम व पता पूछा गया। जिसने अपना नाम सिकन्दर निवासी सिरमौर बताया। पुलिस ने जब मारूती कार उक्त की तलाशी ली तो डैश बोर्ड के अन्दर से कुल 336 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Latest News