DNN राजगढ
11 सितम्बर। सोलन राजगढ सडक पर देर रात एक दर्दनाक हादसे मे दौ युवको की मौत का समाचार मिला है यह हादसा उस समय पेश आया जब एक पिकअप एच पी 16- ए – 1538 सोलन से राजगढ की और आ रही थी तो अचानक मटनाली के पास गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे दो युवको की मौका पर ही मौत हो गई हादसा देर रात पैश आया बता जा रहा है और इस घटना का पता आज सुबह एक व्यक्ति चला जिसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस टीम सुचना मिलते ही मौका पर पंहुची जहा पिक अप गहरी खाई मे पडी थी तथा दोनो युवको के शव भी मौका पर पडे थे मरने वालो मे चेतन चावला (34) राजगढ व संदीप (36) पबियाना राजगढ शामिल है पुलिल दल ने शवो को कब्जे मे लेकर नागरिक अस्पताल राजगढ मे पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो को सौप दिये।
उधर एस डी एम राजगढ नरेश वर्मा के अनुसार प्रशाशन की और से मृतको के परिजनो को फौरी राहत के तौर पर बीस बीस हजार रुपये प्रदान कर दी गई है।।















