DNN हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में भी बड़े राज्यों की तर्ज पर हत्याएं होने लगी है। प्रदेश में गोली कांडों के बाद अब हमीरपुर के जाहू में सड़क किनारे युवक की हत्या होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार उर्फ सोनी निवासी गांव रैली की गला रेत कर हत्या कर दी गई।
सुबह के समय जब लोग अपने घरों से कार्य के लिए निकले तो उन्होंने सड़क किनारे खून से लथपथ मृतक प्रदीप कुमार को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। मृतक टैक्सी चालक बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


















