गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, हो रहा था बलात्कार

Crime Shimla

DNN शिमला 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नाबालिक के साथ आरोपी काफी समय से दुष्कर्म करता रहा जिसके कारण 16 वर्षीय लड़की गर्भवती हो गई और इस दौरान मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि पीड़िता 4 महीने के से गर्भवती है। मेडिकल रिपोर्ट में पुलिस को यह जानकारी मिली है । पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

News Archives

Latest News