खोलना चाहते है अपना डीपो तो जल्द आवेदन

Mandi Others

DNN मण्डी

18 दिसम्बर: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला में तीन गांवों में उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी प्रस्तावित हैं । उन्होंने बताया कि ये दुकानें विकास खंड गोपालपुर की ग्राम पंचायत कसमैला के गांव खल्याणा, विकास खण्ड सराज की ग्राम पंचायत सुनाह लम्बाथाच के गांव केयोली तथा विकास खंड करसोग की ग्राम पंचायत सानणा के गांव बतालाबहल में खोली जानी हैं ।
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति-संस्था अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 7 जनवरी, 2021 तक जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं । आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए । आवेदन पत्र के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज, आवेदक भूतपूर्व सैनिक/शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं तथा परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने के प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता संबंधी दस्तावेज की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न की जानी अनिवार्य है ।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रार्थी उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, यदि आवेदक बीपीएल/एससी/अन्य पिछड़ा वर्ग/एस.टी. परिवार से संबंध रखता है, से संबंधित प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, अपंगता प्रमाण पत्र, उसी गांव का प्रमाण पत्र जिस गांव में दुकान खोली जानी प्रस्तावित है तथा विधवा/एकल नारी से संबंधित दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
आवेदन पत्र विभागीय बेबसाईट या जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मण्डी के कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं । इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी के कार्यालय दूरभाष नंबर 01905-222197 पर संपर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News