खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने अपने कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

12 अक्तूबर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने  अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर राजिन्द्र गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश चहुमुखी विकास कर रहा है। कोविड-19 महामारी के संकट काल में भी जिस प्रकार से प्रदेश आर्थिक तंगी से उभर रहा है उसके पीछे एक सशक्त नेतृत्व का कार्य प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को निरंतर गतिमान कर रही है। घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उनकी प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांवों को सड़कों से जोड़ा जाए। जिन सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं थी उनकी टायरिंग का कार्य निरंतर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि घंडालवीं बाया हटवाड़ जाहू सड़क के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। इस सड़क पर 8 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसी प्रकार तरौतड़ा दाबला सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य प्रगति पर है। छत से डून व मैहरन से नैण सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र की पेयजल समस्या को समाप्त करने के लिए सतलुज नदी से पानी उठाया जाएगा। यह योजना अगले वर्ष तक शुरू हो जाएगी। इस योजना के बन जाने से घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से पानी की किल्लत दूर हो जाएगी।

News Archives

Latest News