DNN सोलन ब्यूरो
24 जनवरी। खण्ड विकास समिति सोलन केे नव निर्वाचित सदस्यों की बैठक 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के उचित प्रावधानों के तहत इस बैठक में खण्ड विकास समिति सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक 28 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सोलन में आयोजित की जाएगी।















