डीएनएन परवाणू
हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में एक सड़ागला शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव दत्यार के नाले में कौशल्या खड्ड के नजदीक मिला। शव महिला का है या महिला का यह पता नहीं लग पाया है। पुलिस थाना परवाणु को जाबली पंचायत की तरफ से शव को लेकर सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद करके छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रमेश शर्मा बताया कि शव पूरी तरह से सड़ गया है। मामले की छानबीन चल रही है।
