क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अब जिला रेडक्रॉस भवन की ऊपरी मंजिल में स्थानांतरित

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

08 अप्रैल। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला के भवन की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है इसलिए कुछ समय के लिए रोजगार कार्यालय जिला रेडक्रॉस भवन की ऊपरी मंजिल में स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानातंरण और कार्यालय के रिकार्ड के रखरखाव के कारण 9 अपै्रल और 12 अपै्रल, 2021 तक कार्य प्रभावित रह सकता है। इसलिए जब बहुत ही आवश्यक हो तो ही कार्यालय आएं। उन्होंने बताया कि 13 अपै्रल, 2021 से कार्यालय का काम सुचारू रूप से चल सकता है।

News Archives

Latest News