क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अनशन समाप्त

Politics Solan

DNN सोलन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में असपताल से सबन्धित विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की समस्याओं को लेकर गंभीर है तथा शीघ्र ही इन समस्याओं को हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मु यमन्त्री जयराम ठाकुर पूरी स्थिति से अवगत हैं तथा इस अस्पताल में चिकित्सकों के 10 पद चरणबद्ध तरीके से शीघ्र भरे जाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सोलन अस्पताल में स्टाफ नर्सों एंव पैरा मेडिकल कर्मियों की भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे 06 जून को आयोजित होने वाली प्रदेश मंत्री मण्डल की बैठक में इस स बन्ध में मु यमन्त्री के समक्ष पूरी जानकारी रखेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है तथा आने वाले कुछ महीनों में राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को उच्च सुविधा युक्त एवं संवेदनशील बनाया जाएगा।
प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य वीरेन्द्र सूद, पूर्व बीडीसी सदस्य इन्द्र सिंह मेहता, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार, मु य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के दरोच, अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News