DNN बिलासपुर
1 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 2 जुलाई को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 से अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र हेतु दिव्यांगता शिविर हर महीने के पहले शुक्रवार को लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन व्यक्तियों के अधिकार विधेयक 2016 के तहत दिवयांगता के प्रकारों को 7 से बढाकर 21 कर दिया गया जिसमें अुंधापन, कम दृष्टि, कुष्ठ रोग से पीडित व्यक्ति, बहरापन, लोकोमीटर दिव्यांगता, बौनापन, बौद्विक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी, ऑज्म स्पेक्ट्रम विकार, सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्टाॅफी, जीर्ण तंत्रिका संबंधी स्थितियां, विशिष्ट सीखने की अक्षमता, मल्टी पल स्केलेरोसिस, भाषण और भाषा दिव्यांगता, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, सिकल सेल रोग, बहरापन सहित कई दिव्यांगता, एसिड अटैक पीडित, पार्किसंस रोग शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र हेतु ऑन लाइन आवेदन के लिए वैवसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर पंजीकरण अवश्य करवाएं और विशेष शिविरों में हर महीने के प्रथम शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में आकर अपना अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र बनाएं व सरकार की ओर से मिलने वाली सुबिधाओें का लाभ उठाएं।
दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अपना राशन कार्ड/वोटर कार्ड/आधार कार्ड तथा दिव्यांग व्यक्ति के 4 फोटो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हर महीने के प्रथम शुक्रवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में प्रार्थी की मैडिकल बोर्ड में चिकित्सकों की टीम के द्वारा परिक्षण के बाद दिव्यांगता का आंकल्न किया जाता है तथा दिव्यांग प्रार्थियों के पक्ष में दिव्यांगता प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यलय द्वारा जारी किया जाता है, इसके बाद ही प्रार्थी को अपना पंजीकरण सामाजिक कल्याण विभाग में करवाना आवश्यक हैं, इसके बाद ही यूनिक डिसएवलटी आई डी कार्ड के माध्यम से व्यक्ति सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकता है। उन्होंने जिला के पात्र लोगों से निवेदन है कि 2 जुलाई को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु स्वयं आकर प्रमाण पत्र बनवाएं व सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। इस शिविर में डाॅ0 विवेक (मैडीसिन विशेषज्ञ), डाॅ0 मुकेश कुमार (सर्जन ), डाॅ0 सुमित वर्मा (हडडी रोग विशेषज्ञ), डाॅ0 निशांत वर्धन (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डाॅ0 भूपेन्द्र शर्मा (नाक, कान व गला विेशेषज्ञ), डाॅ0 अनुपम (बाल रोग विशेषज्ञ), डाॅ0 महेन्द्र सिंह (मनोचिकित्सक), तथा (क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट) ज्योत्सना अपनी सेवाएं देगें।















