3 जुलाई। कोविड महामारी के कारण वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जीवन प्रमाण पत्र स्वीकार करने की तिथि प्रदेश सरकार के समक्ष विचाराधीन है। यह जानकारी देते हुए जिला कोषाधिकारी, ऊना विशाल रघुवंशी ने जिला के पैन्शनरों से अपील की है कि जब तक जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की तिथि निर्धारित नहीं हो जाती तब तक कोष कार्यालय में आने से परहेज करें। उन्होेंने बताया कि प्रमाण पत्र जमा करवाने की तिथि निर्धारित होने पर उसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से सांझा कर दी जाएगी।
















