कोविड-19 के दृष्टिगत कांवड़ मेला स्थगित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

7 अगस्त। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत इस वर्ष कांवड़ मेले के आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 का प्रकोप बना हुआ है तथा कोविड-19 की तृतीय लहर भी सम्भावित है। भारी संख्या में कांवड़ियों के कांवड़ मेले में प्रतिभाग किए जाने से कांवड़ियों के मध्य उचित दूरी सुनिश्चित करना सम्भव नहीं है इसलिए इसे स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने सभी लोगों से कोविड वैश्विक महामारी के संक्रमण की चैन को तोड़ने की दृष्टि से कांवड़ मेले में न जाने का आग्रह किया।

Latest News