कोविड के 41 नए मामले जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 282

Kangra Others

DNN धर्मशाला, 09 अगस्त: कांगड़ा जिला में सोमवार को कोविड संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए हैं और 14 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिदंल ने देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 282 हैं। सभी संक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार तथा जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

News Archives

Latest News