कोरोना वायरस : SOLAN को है आज 94 व्यक्तियों की रिपोर्ट का इंतजार

Others Solan

DNN सोलन

जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 94 व्यक्तियों के रक्त नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 94 सैंपल में से बद्दी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 85, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 06 तथा नागरिक अस्पताल अर्की से 03 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए 179 सैम्पल में से 175 की कोरोना संक्रमण जांच की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। शेष 04 रक्त नमूनों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सभी लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करें।

News Archives

Latest News