DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश में भी अब अन्य राज्यों की तरह 31 मार्च तक सभी शैक्षिक संस्थान बंद करने का निर्णय सरकार ने लिया है।
कोरोना वायरस के खौफ के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी एहतियात के तौर में 31 मार्च तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी है। हालांकि इस दौरान बोर्ड परीक्षाएं चालू है वे जारी रहेगी। प्रदेश सरकार ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में अगले आदेश तक सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस को डब्ल्यूएचओ ने इसे महामारी घोषित किया है। केंद्र सरकार ने इसको लेकर समय समय पर एडवाजरी भी जारी की गई है जिसका पालन किया जा रहा है।पड़ोसी राज्यों में पंजाब ,हरियाणा और दिल्ली में स्कूलों को बंद किया गया है।हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी बड़ी गेदरिंग,जनसभाओं और मेलों पर प्रतिबंध लगाया है।हिमाचल प्रदेश के लोगों खासकर अभिभावकों की तरफ से कई सुझाव सरकार के पास आये हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने 31 मार्च तक प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों को बंद करने का का निर्णय लिया गया है।















