सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
12 सितंबर। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के कुछ वार्ड फिर से एहतिहातन पांच दिन के लिए बंद कर दिए गए है। बताया जा रहा है कि शनिवार को रैट के माध्यम से किए गए टेस्ट में अस्पताल की दो स्टाफ नर्सें कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के कुछ वार्डों को एहतिहातन बंद कर दिया है। यह वार्ड 12 सितंबर से 16 सितंबर तक बंद किए गए है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैट के माध्यम से लगभग 61 कोविड टेस्ट है। इन किए कोविड टेस्ट में 2 स्टाफ के कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए है। अस्पताल में कार्यरत दो नर्सों के कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल के गायनी वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड व लेबर रूम को सील कर दिया गया है और अस्पताल प्रशासन द्वारा सेनेटाइज़ करवाया जा रहा है।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल में ओपीडी को सुचारु रूप से शनिवार से शुरू कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल में इमरजंसी सेवाएं भी सुचारु रूप से चलाई जा रही है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बीते दिनों एक कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा एहतिहातन अस्पताल की सभी ओपीडी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया था। सील करने के 48 घंटे बाद यानी शनिवार को अस्पताल की सभी ओपीडी को खोल दिया गया है।















