कोरोना पाजिटिव लोगों की सूची में पते अधूरे पार्षद नहीं पहुंचा पा रहे है सहायता

Others Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
16 मई। सोलन शहर के 17 वार्डों के पार्षदों को स्वास्थ्य विभाग से जारी की जा रही कोरोना पॉजिटिव लोगों की सूची सही न होने के कारण पार्षदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूची में लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दिए गए कुछ मोबाइल नंबर गलत व पता पूरा नहीं लिखवाया जा रहा है। जिससे पार्षदों को कोरोना पाजिटिव लोगों का लगाने में मुश्किल खड़ी हो रही है। बता दे की पार्षदों को स्वास्थ्य विभाग कोरोना पॉजिटिव लोगों कि सूची प्रदान करता है ताकि पार्षद अपने वार्ड के पॉजिटिव हुए लोगों को सहायता मुहैया करवा सके। साथ ही एतिहात बरतते हुए उस क्षेत्र एवं क्षेत्र के आस पास की जगहों को सैनिटाइज करवा सके। लेकिन पार्षदों के पास जो सूची कोरोना पॉजिटिव लोगों की पहुंच रही है उनके में कई नाम ऐसे है जिनकी जानकारी पार्षदों को नहीं मिल पा रह इहैसूची में दिए गए पते अधूरे है।

नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने इस मामले को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के पास उठाया है व एसडीएम सोलन से भी इस मामले को लेकर बातचीत की है। पूनम ग्रोवर ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पार्षदों को कोरोना पॉजिटिव लोगों की सूची दी जा रही है उसमे कई लोगों के पते अधूरे है। जिसके कारण पार्षद उन लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीएमओ सोलन को मामले कि जानकारी दी गई है। और उनसे लोगों के सही एवं पूरे पते पार्षदों को दी जा रही सूची में देने कि मांग रखी है ताकि लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

News Archives

Latest News