DNN सोलन ब्यूरो
01 दिसंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक महिला व एक पुरुष है। इनमें एक कि मौत ईएसआई अस्पताल काठा व एक कि मौत एमएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। जिला सोलन में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 53 पहुंच गया है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की हैं। उन्होंने बताया कि डगशाई की 52 वर्षीय महिला है जिसकी ईएसआई काठा में मृत्यु हुई है। सांस की बीमारी के चलते 29 नवम्बर को महिला का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में टैस्ट हुआ था जो पॉजिटिव आया था। इसके बाद इस महिला को ईएसआई काठा में शिफ्ट किया गया था, जहां पर 30 नवम्बर की रात को उसकी मौत हो गई। कोरोना से सोलन के एक 70 वर्षीय व्यक्ति की एमएमयू कुमारहट्टी में मौत हो गई। यह 21 नवम्बर को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन जांच के दौरान पॉजिटिव आए थे।
















