कोरोना काल में HRTC को 278 करोड़ का हुआ नुकसान, पड़ोसी राज्यों के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवाएं

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

07 अक्तूबर। प्रदेश में सालाना 1200 के करीब लोगों सड़क हादसों में अपनी जान गवांनी पड़ती है। हालांकि पिछले एक-दो सालों में सड़क हादसों में जान गवांने वाले लोगों के आंकड़ों में कमी आई है। वाबजूद इसके सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में राज्य विकास परिवहन और सड़क सुरक्षा परिषद की शिमला में दूसरी बैठक हुई। परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ शिमला में चरbik

बैठक संपन्न होने के बाद मीडिया से बातचीत में वन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। प्रदेश में सड़क हादसों को कम करने में सड़क सुरक्षा और जागरूकता का की अहम भूमिका निभा रहा है, ऐसे में लोगों को जागरूक करने और बस सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कई और कदम उठाने की नितांत आवश्यकता है जिस पर विभाग और परिवहन निगम मिलकर काम कर रहा है।

विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि करोना काल में पथ परिवहन निगम को आय में 82 फीसदी का नुकसान हुआ है। कोरोना काल के पांच महीनों के दौरान 278 करोड रुपए का शुद्ध नुकसान हिमाचल पथ परिवहन निगम को झेलना पड़ा। लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम घाटे पर भी बसों को चलाने चला रही है प्रदेश में 50 फीसदी एचआरटीसी रूट्स घाटे पर चल रहे हैं। विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अंदर भीतर करीब 1700 रूटों पर 100 फीसदी सीट के साथ बस चलाई जा रही है। बाहरी राज्यों के लिए भी 10 से 15 दिनों के भीतर बस सेवाएं बहाल की जाएगी। पड़ोसी राज्य हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ और उत्तराखंड के लिए बस सेवाएं बहाल करने को पड़ोसी राज्यों से हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन दिल्ली के लिए बस से वहां पर अभी संशय बरकरार है।

News Archives

Latest News