DNN सोलन
सीपीआईएम जिला कमेटी सोलन का शिष्टमंडल जिला सचिव मोहित वर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त सोलन से उनके कार्यालय में मिला। इस अवसर पर सीपीआईएम नेताओं ने राज्य कमेटी के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में सीपीआईएम नेताओं ने प्रदेश सचिवालय व स्वास्थ्य विभाग में हुए सभी घोटालों की जाँच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में करवाने की मांग की है।
कोविड.19 के दौरान डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत अन्य खरीदफरोखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग की है तथा सरकार इस पर श्वेतपत्र जारी करे। मोहित वर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में देवभूमि हिमाचल प्रदेश में पीपीई किट,मास्क व सेनिटाइजर खरीफरो त में हुए कथित घोटाले से देश सहित विश्व में राज्य का नाम बदनाम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। यदि इसमें किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाही होनी चाहिए।
राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में सीपीआईएम ने प्रदेश में
स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए ठोस कदम उठाने, स्वास्थ्य विभाग में सभी वर्गों में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरने व अस्पतालों में बुनियादी ढांचा मजबूत किए जाने की भी मांग उठाई है। मोहित वर्मा ने कहा कि कोविड.19 के लिए बनाए गए सभी केंद्रों व डेडिकेटेड अस्पतालों में स्टाफ व सभी प्रकार की मूलभूत आवश्यकताएं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय मानकों पर उपलब्ध करवाया जाए।
प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही स्वास्थ्य विभाग व अन्य संस्थानों द्वारा मेडिकल उपकरणों तथा अन्य खरीद फरोख के लिए कानून के तहत नियमानुसार,एथिकल कमेटी का गठन किया जाए और जो भी खरीद फरो त की जाती है उसे वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सैनिटाइजर,पीपीई व मास्क सहित अन्य साजो सामान की खरीद में हुए कथित घोटाले तथा भ्रष्टाचार के लिए जि मेवार लोगों का पर्दाफाश कर उनको कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर भुवन ठाकुर,ज्योति ठाकुर,धनराज,शगुन व राकेश आदि मौजूद रहे।















