DNN सोलन, 24 अप्रैल :
सोलन के एक निजी स्कूल में एक छात्र द्वारा दूसरे छात्र को कैमिकल खिलाने का मामला सामने आया है। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी छात्र स्कूल की प्रैक्टीकल लैब से यह कैमिकल लाया था, जिसे उसने टाॅफी में डालकर अपने साथी छात्र को दिया। छात्र की यह हरकत दूसरे छात्र को महंगी पड़ गई। छात्र की जब तबीयत खराब हुई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसे सोलन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। एसपी गाैरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।















