कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीद सकेंगे लोग, SOLAN में लगेगी प्रदर्शनी

Others Solan

DNN सोलन
महानिदेशक कारागार हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश के कारागारों में बन्दियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी 11 अप्रैल से नगर परिषद हाल समीप ठोडो ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी सहायक आयुक्त एवं जिला कारागार सोलन के अधीक्षक भानु गुप्ता ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 13 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
प्रदर्शनी में बंदियों द्वारा निर्मित उच्च गुणवता वाले उत्पाद जैसे बेकरी, फर्नीचर, हथकरघा, वैल्डिंग के आकर्षक सामान वस्त्र एवं रेडिमेड गारमेंट आम जनता के लिए खुले बाजार से काफी कम दर पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं होगा। प्रदर्शनी प्रात: 9 बजे से सांय 07 बजे खुली रहेगी।

News Archives

Latest News