DNN धर्मशाला
13 सितम्बर। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला स्तर पर कैजुअल कलाकारों का पैनल तैयार करने के लिए ज़िला कांगड़ा में 16 सितम्बर, 2021 को आयोजित होने वाले कैजुअल कलाकारों के साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों के कारण स्थगित कर दिए गए हैं।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि साक्षात्कार के लिए आगामी तिथियों को विज्ञापन अथवा दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।











