केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा के पहले सत्र में 571 ने लिया भाग: डीसी

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

07 अगस्त। संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा के पहले सत्र में धर्मशाला के चार केंद्रों में 1503 में से 571 अभर्थियों ने भाग लिया। जबकि दूसरे सत्र में 1503 कुल अभ्यर्थियों में से 547 ने परीक्षा में भाग लिया।यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि धर्मशाला में पहली बारे संघ लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा आयोजित की गई है इस के लिए चार केंद्र निर्धारित किए गए थे जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स तथा बीएड कालेज तथा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला शामिल थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा का संचालन संघ लोक सेवा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार किया गया है।

News Archives

Latest News