DNN कुल्लू
28 अप्रैल। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 26वंे जनमंच की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार कुल्लू जिले में 26वें जनमंच का आयोजन कुल्लू सदर विधानसभा में किया जाएगा। जनंमच की अध्यक्षता जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर करेंगे।
आशुतोष गर्ग ने बताया कि 26वें जनमंच में कुल्लू सदर विधानसभा की पांच ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इनमें खड़ीहार, शिल्लीगिरी, बड़ाहार, बल्ह-एक व बल्ह-दो ग्राम पंचायतें शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि जनमंच के संबंध में इन ग्राम पंचायतों को अवगत करवा दिया गया है।
उधर, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने समस्त जिला व उपमण्डल स्तर के अधिकारियों को प्री-जनमंच गतिविधियां आयोजित करके लोगों की अधिकांश समस्याओं का समाधान करने को कहा है। उन्होंने जनमंच के दौरान लगाई जाने वाली विभागीय प्रदर्शनियों की तैयारी जल्द पूरी करने को भी कहा है।














