DNN कुल्लू
03 सितंबर। जिला कुल्लू में विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा समय समय पर नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में लगातार विशेष अन्वेषण शाखा की टीम अलग अलग जगह पर रेड करके आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी के दौरान वीरवार शाम के समय विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा भल्याणी (लग घाटी) इलाके में औचक नाकाबंदी की गयी थी। नाकाबंदी के दौरान लगवैली क्षेत्र के भल्याणी नामक स्थान पर एक गाडी न0 HP65A-2920 टाटा सुमो को चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस टीम नर उस गाडी से 3 किलो 244 ग्राम चरस बरामद की। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान रमेश चन्द पुत्र निवासी गाँव कुंगडी डा0 शिल्ह तहसील पघर जिला मण्डी व रमन पुत्र गॉव द्रुण, डा0 रोपा तहसील पधर ज़िला मंडी के रूप में हुई है।















