कुल्लू में लगी आग, 5 लाख का नुकसान, एक करोड़ की संपत्ति बचाई

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

16 नवंबर। जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी नग्गर में एक मकान में अचानक लग गई। घटना में करीब 5 लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि जान का नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीती रात को मकान में आग लग गई है। हालांकि इसमें 1 करोड़ की संपति बचा ली गई है, परंतु 5 लाख के नुकसान होने से नहीं बचाया जा सका है। दमकल विभाग के अनुसार देर रात को पर्यटन नगरी नग्गर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के निकट रोशन लाल, योगराज, इकबाल के तीन मंजिला लकड़ी के मकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं है। जैसे कि अग्निशमन विभाग को आग लगने का पता चला, तो तुरंत अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग बुझाई और जिसमें 5 लाख का नुकसान हो गया और एक करोड़ से अधिक की संपत्ति बचाई गई।

News Archives

Latest News