कुल्लू में बहरहाल नहीं है बर्ड फ्लू का खतरा: डाॅ. नड्डा

Himachal News Kullu

DNN कुल्लू

18 जनवरी। पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन के उपनिदेशक डाॅ. संजीव नडडा ने कहा कि कुल्लू के वर्कशाॅप क्षेत्र के समीप वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय एंव उसके आसपास गत सोमवार को चार कौवे तथा तीन मैना मृत पाए गए। पशु पालन विभाग एंव वन विभाग ने तुरन्त कारवाई करते हुए समूचे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सामान्य परीक्षण में बर्ड फलू के कोई बाहरी लक्षण नही पाए गए, ंिफर भी बर्ड फलू के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर मृत पक्षियों को जाॅच के लिए वन्य प्राणी विभाग के माध्यम से क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला जालंधर भेज दिया गया है।
डाॅ. नड्डा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपरोक्त क्षेत्र में चार मोबाईल टावर भी स्थापित है और पक्षियों की मृत्यु का कारण इन टावरांे से उत्सर्जित होने वाली विद्युत चुम्बकीय विकिरण अथवा अन्य कारण भी हो सकता है। घरेलू कुक्कुट पक्षियों में अभी तक बर्ड फलू के कोई भी बाहरी लक्षण नहीं पाये गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी निरन्तर गांव-गंाव जाकर इन पक्षियों का निरीक्षण कर रहे है।  अतः स्थानीय लोगो से अपील की जाती है कि उन्हंे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
उपनिदेशक ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं पर कोई पक्षी मृत दिखाई दे तो तुरंत से इसकी सूचना पशु स्वास्थ्य विभाग अथवा 1077 पर करें ताकि आवश्यक पग उठाए जा सके।

News Archives

Latest News