कुल्लू पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह, एक नाबालिग भी इस गैंग में शामिल

Crime Kullu

DNN कुल्लू (रेणुका गोस्वामी)
अगस्त व सितंबर में भुंतर -कुल्लू में हुई आभूषणों की चोरियों में कुल्लू पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। चोर गिरोह को मंडी जिला से है। जिसे कुल्लू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । चोर गिरोह में चार युवक जिनकी आयु 17 से 19 के बीच है और एक नाबालिग भी इस गैंग में शामिल है। चारो युवको ने कुल्लु के काईस और कालेहली में एक ही रात को दो जगहों डाका डाला था । पुलिस इन चोरों की तलाश में लगातार जुटी थी और सुराग मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर चोरो को आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
एसपी कुल्लु गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटनाओं की गुत्थी सुलझाते बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिसका श्रेय पुलिस की इस टीम को जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले कुल्लु के काईस और कलेहली में दो स्थानों सेंधमारी की घटना हुई थी । कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा चार आरोपियों को मंडी जिले में अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है । दोनों घटनाओं में चुराए गए जेवरात व आभूषणों बरामद कर लिए हैं जिनकी कीमत लाखों में है । भुंतर थाना में दर्ज चोरी केस मामले में मंगलसूत्र एक -6 तोलाकंगन जोड़ी -ढाई तोले बालियां 1 जोड़ी -2 तोला लटकन कान जोड़ी- एक तोला टॉप्स कान 1 जोड़ी -एक तोला अंगूठी सोना -आधा तोला तिल्ली नाक बड़ी -2 ग्राम कोके सोना -4 अदद चांदी का पत्रा गणेश लक्ष्मी की मूर्ति छपी हुई -ढाई सौ ग्राम कंगन चांदी-13 अदद पायल – एक जोड़ी बिच्छू चांदी के -4 छोटा चम्मच चांदी का- एक चांदी के सिक्के -5 मोती की माला- एक चैन आर्टिफिशियल एक अंगूठी आर्टिफिशल थी। जिसमें आरोपी राहुल भ्यूली बंगाला मोहल्ला मंडी, सूरज भंगाला मोहल्ला मंडी गिरफ्तार किए जा चुके हैं । कुल्लू में दर्ज हुए मामले में चोरों से पुराना पेंडल गले का सोना- एक तोला अंगूठी – एक तोला चेन सोना -एक तोला झुमके सोना एक जोड़ी -एक तोला,पायल चांदी -एक जोड़ी बरामद की गई । गौरव सिंह ने कहा कि चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । इस घटना में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि इसका अंजाम आरोपियों ने एक फेक नंबर की इनोवा कार का इस्तेमाल करके किया जिसको भी रिकवर किया गया है। आरोपी की पहचान उसके फुटप्रिंट के आधार पर की गई थी।

News Archives

Latest News