DNN कुल्लू
10 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार के 2-मण्डी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले जिला कुल्लू के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 22-मनाली, 23-कुल्लू, 24-बन्जार तथा 25-आनी (अ0जा0) के मतदान केन्द्रों की सूचियां भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के उपरान्त 10 अक्तूबर 2023 को अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है। जिला में अब मतदान केन्द्रों की संख्या 568 से बढ़कर 575 हो गई है।उन्होने कहा कि 22- मनाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 111, 23-कुल्लू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 157, 24 -बन्जार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 155 से बढ़कर 162 तथा 25-आनी (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 145 मतदान केन्द्र हो गये हैं। उन्होने कहा कि अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय,कुल्लू तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (उप मण्डल अधिकारी (ना0) के कार्यालयों में निरीक्षणार्थ उपलब्ध है।















