DNN शिमला
भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई कुफरी का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त शिमला व एसडीएम शिमला से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कपिल शर्मा ने बताया कि कुफरी में करीब 15 सौ परिवार घोड़ों का कारोबार चलाते हैं और कोरोना वायरस के चलते करीब 3 महीने से कारोबार ठप पड़ा है। इस महामारी के समय में इस व्यवसाय से संबंध रखने वाले लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रतिनिधिमंडल को अधिकारियों नहीं चलती इस समस्या का उचित समाधान करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में कपिल शर्मा (शिमला शहरी अध्यक्ष) अमित कुमार (शिमला शहरी सचिव) अंकित वर्मा, दिनेश, सुरेश पुंडीर, हर्ष आदि शामिल रहे।















