DNN कुनिहार (चंद्र प्रकाश)
सोलन जिला के कुनिहार में एक मोटर साइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा नेइसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल लेकर कुनिहार जा रहा था कि तालाब केनजदीक इसका मोटर साइकिल स्किड होगया। इस घटना में मोटर साइकिल पर बैठी महिला शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक देवी दत्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।















