कुत्तों का शिकार करते हुए टैंक में गिरा तेंदुआ

Crime Others Solan

डीएनएन कंडाघाट (लवली)
ममलीग के एक सिंचाई टैंक में मरा हुआ तेंदुआ मिला है। तेंदुए का शव टैंक में तैर रहा था सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, तो मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। जांच के दौरान वन विभाग ने पाया कि कुत्तों का शिकार करते समय यह तेंदुआ टैंक में गिरा होगा। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। डीएफओ आरएस जसवाल ने इसकी पुष्टि की है।

 

News Archives

Latest News