कुटलैहड़ में प्रति वर्ष मनाया जाएगा खेल उत्सवः वीरेंद्र कंवर

Himachal News Others Una
DNN ऊना
28 अगस्तः कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत झलेड़ा पुलिस लाइन से लेकर बसाल तक रन फॉर कुटलैहड़ का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 1500 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लड़कों व लड़कियों के वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, दूसरा पुरस्कार 7100 रुपए तथा तीसरा पुरस्कार 5100 रुपए प्रदान किए। इसके अतिरिक्त लड़के व लड़कियों के वर्ग में 1100-1100 रुपए के 50-50 पुरस्कार भी दिए गए।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में प्रति वर्ष खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर के बाद एक और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए खेलों को जल्द ही चयन होगा। उन्होंने कहा कि आज खेलों में भी करियर बनाया जा सकता है, इसलिए कुटलैह़ड़ में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धमांदरी, बसाल, टक्का, चताड़ा, बंगाणा, थाना कलां में करोड़ों रुपए व्यय कर खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य जहां युवाओं को फिट रखने के लिए प्रेरित करना है, वहीं उन्हें अनुशासन की भावना जागृत करना भी है। खेल के मैदान हमें अनुशासन सिखाते हैं, इसीलिए युवाओं को खेल के मैदान तक लाना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति बनाई है, जिसमें खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, चरणजीत शर्मा, मदन राणा, बलराम बबलू, दीपांकर कंवर, राम सिंह, राजेंद्र रिंकू, जिप सदस्य निशा भुल्लर, मोनिका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
125 यूनिट बिजली फ्री देना प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णयः कंवर
 28 अगस्त 125 यूनिट तक फ्री बिजली प्रदान करना मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय महाविद्यालय ऊना में आयोजित जिला स्तरीय के दौरान कही। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यतिथि रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण में ऊना भी दिखाया गया।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हिमाचल प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का स्वपन देखा, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 30 हजार मेगावाट बिजली के दोहन की क्षमता है, जिसमें से अभी तक 10 हजार मेगावाट बिजली का दोहन ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2030 तक अतिरिक्त 10 हजार मेगावाट के दोहन का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करने के लिए मिलकर आगे बढ़ना होगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि थाना कलां में बिजली विभाग का उपमंडल खोला गया है, जिससे लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षण संस्थानों का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में लोगों को नल से जल प्रदान किया जा रहा है और टैंकर माफिया का खात्मा किया गया है। कंवर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिला ऊना में 36 हजार पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 125 यूनिट तक फ्री बिजली के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल पूरी तरह से माफ किया गया है और महिलाओं से बस में आधा किराया लिया जा रहा है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज आयुष्मान भारत तथा हिमकेयर योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी को 5 लाख तक निशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृहिणी व उज्ज्वला के माध्यम से निशुल्क रसोई गैस के अलावा तीन सिलेंडर भी फ्री में दिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, अधिशाषी अभियंता अशोक परमार, राहुल पुरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

News Archives

Latest News