DNN धर्मशाला
कुएं में छलांग लगाकर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की उम्र 43 वर्ष है और उसकी दो बेटियां हैं। घटना कांगड़ा जिला के हरिपुर में वीरवार को घटी। बताया जा रहा है कि महिला अपने ससुराल से 3 दिन पहले ही मायके आई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि महिला पिछले 18 साल से मानसिक तौर पर परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी देहरा एल एम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।