किसी के साथ नहीं होने दूंगा अन्याय : कुलदीप राठौर

Politics Solan

DNN सोलन
हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया जाएगा। गणेश परिक्रमा करने वालों को कोई स्थान नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वे संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। वे अनुशासन वाले व्यक्ति हैं और पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुझे एक जज के तौर पर पार्टी का कार्य करना है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देना है। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी भी प्रकार के दबाव के तहत कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस 17 जनवरी को चौड़ा मैदान में कांग्रेस एक बड़ी रैली करेगी। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित होंगे।
सोलन में उन्होंने ये बात कहीं।
उन्होंने कहा वह पार्टी के कभी विधायक नहीं रहे बावजूद इसके उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सौंपी है। जिसके लिए उन्होंने उनका आभार भी जताया । राठौर ने इस बात का भी खुलासा किया कि प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए उनका नाम का प्रस्ताव स्वयं निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रखा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर, साहित प्रदेश के अन्य सभी नेताओं का समर्थन प्राप्त हुआ। जिसके चलते ही वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका इस वक्त का मुख्य एजेंडा वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस चुनाव में प्रदेश में चारों सीटें जीतना ही कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है।

News Archives

Latest News