DNN सोलन
भाजपा किसान मोर्चा सोलन मंडल के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कार्यकारी का विस्तार कर दिया है। अपनी टीम में उन्होंने 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 सचिव, कोषाध्यक्ष सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं की विभिन्न पदों पर ताजपोशी की गई है। कार्यकारी में मदन ठाकुर, देवी राम, सुरेंद्र, विनोद चौधरी, जगदीश ठाकुर व पंकज शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश ठाकुर व लालचंद को मोर्चा में महामंत्री के पद से नवाजा गया है। रूपराम भारद्वाज, यादविंद्र, विद्या सागर, राजेश कुमार, उदेश व जयप्रकाश को मोर्चा में सचिव बनाया गया है, जबकि हरिश ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं स्वरूप ठाकुर प्रवक्ता, रूपिंद्र सह-प्रवक्ता, रामभज मीडिया प्रभारी, गुलाब सिंह सह-मीडिया प्रभारी, बलवंत सोशल मीडिया प्रभारी व राजेश शर्मा को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा देवेंद्र कुमार,मुकेश शर्मा, विनित कुमार, अरुण, विनोद, बस्तीराम, सुरेश, सुदर्शन, सौरभ, अमन, भगवान सिंह, जगदीश, अनिल कुमार, रामलाल आशा, गुलाब सिंह, यशपाल, हरबंस, चंद्र दत्त, ईश्वर सिंह, विनोद मेहता, लक्ष्मीदत्त, हेमंत ठाकुर, रमेश कुमार, पवन शर्मा, रामस्वरूप, सुमन, सरोज, जोगिंद्र, अमर सिंह रिखीराम, सुरेश, संदीप, रूप सिंह, पुनीत व कृष्ण कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।इसके अलावा देवेंद्र ठाकुर, पदम पुंडीर, नरेंद्र ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर,आरडी कौशिक, नेत्र सिंह, ओम प्रकाश, मदन ठाकुर, अमर सिंह, भूपेंद्र सिंह, कांति स्वरूप व बिमला डोगरा मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।















