किशन कपूर ने लगाया कांग्रेस पर ये आरोप

Politics Una

DNN ऊना

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री किशन कपूर ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जमीन तलाशने को आधारहीन मुददे खडा करने का प्रयास मात्र कर रही है। उन्होने कहा कि पिछले दिनों पूरे प्रदेश में मंहगाई को लेकर एक अनावश्यक मुददा खडा करने का प्रयास किया तथा पूरे प्रदेश भर में आंदोलन भी किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस के शासन में जहां आम आदमी को उचित मूल्य की दुकानों से राशन नहीं मिलता था बल्कि गुणवत्ता भी अत्यन्त खराब थी। किशन कपूर विश्राम गृह ऊना में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार की उपलब्धि शराब की फैक्ट्रियां खुलवाने में रही। ऊना सहित प्रदेश में नशे को प्रोत्साहित कर प्रदेश की युवा पीढ़ी को नष्ट करने का प्रयास किया जाता रहा। उन्होने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विभिन्न तरह के माफियाओं व अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था जिसे प्रदेश की जनता जानती है।
उन्होने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं में द्वन्द्व जारी है तथा जय राम ठाकुर सरकार की जन कल्याणकारी नितियों एवं कार्यक्रमों के चलते आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटों पर विजयी होगी। उन्होने कहा कि जय राम सरकार के आगे कांगे्रस पार्टी के नेताओं को अपना भविष्य धूमिल नजर आ रहा है जिसके कारण वे आए दिन आधारहीन बयानबाजी से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

कपूर ने कहा कि राशन सप्लाई करने वाले विभाग व निगम के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों पर भी जीपीएस सिस्टम लगाने की शर्त विभाग ने लगा दी है ताकि प्रदेश मुख्यालय से सभी वाहनों की निगरानी एवं नियंत्रण किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी सरकारी राशन की दुकानों में पोस मशीन के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन वितरण सुनिश्चित बनाया है तथा इससे राशन चोरी पर भी नियंत्रण हुआ है। उन्होने कहा कि सरकार के इस अहम कदम के चलते राशन डिपो होल्डर राशन नहीं उठा रहे हैं। उन्होने इस संबंध में प्रदेश के सभी डीएफएससी को ऐसे डिपो होल्डरों की सूची जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम को भी ऐसे सभी डिपो होल्डर की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि उपलब्ध सूची को क्रॉस चैक किया जा सके तथा कहा कि राशन न उठाने वाले डिपो होल्डरों के विरूद्ध सरकार सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

News Archives