DNN रिकांगपिओ
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र किन्नौर जिला में शनिवार को HRTC की एक बस लियो नामक स्थान पर नदी में जा गिरी। हादसे में चालक सहित 4 की मौत व 3 लोगों के घायल होने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार बस रिकांगपिओ से हांगो की तरफ जा रही थी जोकि लियो नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे। वहीं घायल हुए 3 लोगों को पूह अस्पताल ले जाया गया है।
