काॅलेजों व आईटीआई में एसओपी की अनुपालना के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

Himachal News Others Una
DNN ऊना
1 अप्रैल। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए  कहा कि जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत  महाविद्यालयों व छात्रावासों में कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना का निरीक्षण हेतु उपनिदेशक शिक्षा (निरीक्षण) तथा आईटीआई, अन्य सरकारी व निजी प्रशिक्षण संस्थानों के निरीक्षण हेतु जिला रोजगार अधिकारी को नियुक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए एसओपी जैसे मास्क, उचित सामाजिक दूरी व सैनेटाईजर जैसी एहतियातों की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है अथवा नहीं। इसके अतिरिक्त निरीक्षण अधिकारी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा कर प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

News Archives

Latest News