कालका शिमला रेलमार्ग पर सभी ट्रेनें रद्द

Others Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के प्रवेश पर लगी पांबदी को देखते हुए रेलवे ने कालका-शिमला रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसके कारण कालका से शिमला के बीच में चलने वाली 6 ट्रेनें बंद हो गई हैं। ये सभी ट्रेनें कालका से शिमला के बीच प्रतिदिन अप एंड डाऊन चलती हैं । इस दौरान कालका व शिमला के बीच में अप मिक्स 52455 भी बंद रहेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार कालका की ओर चलने वाली अप ट्रेन कालका – शिमला-कालका पैसेंजर 52457, हिम दर्शन एक्सप्रैस 52459, शिवालिक डिलक्स एक्सप्रैस 52451, शिमला मेल 52453 व हिमालयन क्वीन 52455 रेल सेवा को स्थगित किया गया है। इसी तरह शिमला से कालका की ओर जाने वाली डाऊन ट्रेन कालका-शिमला-कालका पैसेंजर 52458, हिम दर्शन एक्सप्रैस 52460, शिवालिक डिलक्स एक्सप्रैस 52452, शिमला मेल 52454 व हिमालयन क्वीन 52456 रेल सेवा स्थगित हो गई है।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ डीसीएम अबाला हरीमोहन ने पुष्टि करते हुए बताया कि कारोना वायरस के चलते कालका-शिमला रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।

News Archives

Latest News