DNN कंडाघाट
एक कार व स्कूटी की टक्कर हो जाने से 2 महिलाओं को चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा कंडाघाट थाना क्षेत्र के तहत हुआ। पुलिस के अनुसार राधा देवी अपनी स्कूटी से सायरी से हरिपुर ड्यूटी पर सुनीता के साथ जा रही थी। जब यह सतड़ोल मोड़ के नजदीक पहुंची तो ममलीग की तरफ से एक आल्टो कार गलत दिशा से आई और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस कारण इसे तथा इसके साथ स्कूटी पर बैठी सुनीता देवी को चोटें आई है। पुलिस ने राधा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















