DNN बद्दी ( आदित्य चड्डा)
बद्दी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर मोतिया प्लाजा के समीप हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर कार चालक की जल्दबाजी के चलते पंप में लग गई। अगर मौके पर पेट्रोल पंप कर्मियों और आसपास के लोग सर्तकता से काम नहीं लेते तो एक बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
हादसे की जानकारी देते हुए पंप ऑपरेटर संजय ने बताया कि दोपहर लगभग 2:00 बजे एक कार चालक पंप पर तेल डलवाने आया और जब पैट्रोल कर्मी गाड़ी में तेल डाल रहा था तो कार चालक ने एकदम से गाड़ी आगे बढ़ा ली। जिससे मशीन की नोजल गाड़ी के साथ ही आगे खींचली और मशीन नीचे गिर गई। मशीन के गिरते ही शॉर्ट सर्किट से आग फैल गई जिसे उसके और उसके साथ के कर्मियों द्वारा और आसपास के दुकानदारों द्वारा आग पर काबू पाया गया। अगर यहां थोड़ी देरी हो जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि उस समय पंप पर कई गाडिय़ां तेल डलवा रही थी व एक दर्जन के करीब पंप कर्मचारी भी वहां उपस्थित थे। डी.एस.पी. नवदीप का कहना है कि पैट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना उन्हें मिली है व मामले की जांच की जा रही है।















