DNN शिमला
जिला शिमला में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रनावा हो गई थी। घटना शिमला जिला के जुब्बल में घटी है। यहां के नंदपुर भजनु सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान गोपाल, रमेश कुमार व मोहन के तौर पर हुई बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।















