कार खाई में गिरी 2 की मौत

Chamba Crime Himachal News

DNN चंबा 4 मई।

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। भरमौर क्षेत्र के गैहरा-लेच संपर्क मार्ग पर लेच पुल के निकट कार रावी नदी में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। मृतकों की पहचान केसर सिंह और विनोद कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार देर शाम केसर सिंह अपने भतीजे के साथ किसी कार्य से गैहरा आया हुआ था जहां से वे वापस लौट रहे थे। जब उनकी कार लेच पुल के निकट पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला। केसर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को उपचार के लिए चम्बा मेडिकल काॅलेज ले आए जहां जख्मों के ताव न सहते हुए विनोद की भी सांसें थम गईं। हादसे के बाद केसर सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। केसर सिंह ने बीते सप्ताह ही अपने बेटे की शादी करवाई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। उधर, डीएसपी चम्बा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

News Archives

Latest News