कार खाई में गिरी 1 की मौत

Arki Crime

DNN अर्की, राजन।

8 अगस्त। पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलोथ के समीप एक आल्टो कार के सड़क से नीचे खाई में गिरने से एक व्यकित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार कुलदीप सिंह आल्टो कार में अपने किसी रिश्तेदार की शादी में समोग गावँ जा रहा था कि अचानक कार गलोथ के समीप लगभग 60 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें कुलदीप सिंह की मौका पर ही मृत्यु हो गई। जिसका पोस्टमार्टम अर्की अस्पताल में करवाया जा रहा है तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा व दुर्घटना के कारण की जांच की जाएगी।

News Archives

Latest News