कार्यकर्ताओं व किए गए कार्यों के दम पर 2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Politics Solan

DNN सोलन

सोलन जिला के भाजपा ग्राम केंद्र प्रमुखो का अभ्यास वर्ग रविवार को सोलन में हुआ। इसमें भाजपा के मिशन रिपीट के लिए विभिन्न वक्ताओं ने भाजपा नेताओं में जोश भरा। इस मौके पर कार्यक्रम के समापन सत्र में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर क्षेत्र प्रभारी सौदान सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोलन जिला का संगठन बहुत मजबूती से मिशन रपीट के लिए लगा है। सिंह ने कहा हिमाचल सरकार सवेदनशील सरकार है जो आमजन के कल्याण के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है तथा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का संगठन पूरे देश मे नंबर एक पर है। कार्यकर्ताओं व किए गए कार्यों के दम पर 2022 में फिर एक बार प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनने वाली है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने की। उद्घाटन सत्र मेंशिमला लोक सभा सांसद व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रव प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के ऊपर अंताक्षरी के माध्यम से प्रकाश डाला । उपस्थित प्रतिनिधियों की दो टीमें बनाकर उनके बीच अंताक्षरी करवाई गई। सुरेश कश्यप ने कहा देश की स्थिति 2014 में मोदी केसत्ता में आने से पहलेक्या थी और वर्तमान में क्या है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ककेसत्ता मेंआने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान और ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने ग्राम केंद्र प्रमुखो से अहवान किया की वे प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
भाजपा के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया द्वारा उपस्थिति सभी को बुथ पर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के 172 ग्राम केंद्र के माध्यम से 576 बुथों पर 14647 पन्ना प्रमुख संगठन को मजबुत करने में लगे है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *